By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, विकास खंड उखीमठ के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ल्वारा में बहुउद्देशीय शिविर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, विकास खंड उखीमठ के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ल्वारा में बहुउद्देशीय शिविर
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, विकास खंड उखीमठ के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ल्वारा में बहुउद्देशीय शिविर

The Hill India News
Last updated: September 28, 2024 1:10 pm
The Hill India News
Published: September 28, 2024
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग: तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज तीसरे दिन विकास खंड ऊखीमठ के अंतर्गत ग्राम ल्वारा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वारा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लमगौंडी प्रधान अखिलेश सजवाण ने गांव में खुली विद्युत तारों को एबी केबल में विस्थापित करने की मांग की। अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष शिवन कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज ल्वारा में राजनीतिक विज्ञान का पद सृजित करने सहित विद्यालय की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इसी तरह ल्वारा के कन्हैया कुमार ने भैरव नाम तोक में सुरक्षा दीवार निर्माण, सुधारीकरण करने सहित पोल्ट्री फाॅर्म और सिंचाई टैंक निर्माण करने तथा मनोहर लाल ने क्षेत्र में रंदा गेज मशीन लगाने हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। सिंगोली गांव निवासी दीपा देवी ने गांव की विभिन्न समस्याओं से तथा ल्वारा निवासी यशपाल सिंह बुटोला ने कुंड-सिंगोली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग निर्माण को अवगत कराया। नवयुवक मंगल दल द्वारा ल्वारा में नागराजा तोक में खेल मैदान निर्माण तथा देवलीभणिग्राम के सुरेंद्र बगवाड़ी ने गांव में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ल्वारा के विशंबर लाल एवं विनोद लाल ने उनके आवासीय भवन से गुजर रही विद्युत लाइन को अन्यंत्र शिफ्ट करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। सिंगोली निवासी दिनेश त्रिवेदी ने एनएच के निर्माण कार्य से उनके गौशाला में जा रहे पानी तथा प्रेम लाल ने उनके आंगन की सुरक्षा दीवार टूटने की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनता की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश के अंदर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। बताया कि पिछले तीन दिनों से जनपद में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत आज पांचवें शिविर में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। इसमें शासन स्तर की समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा जबकि स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 की आपदा के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। बताया कि पुनर्निर्माण के कार्यों से यात्रा में वृद्धि हुई है। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से काफी विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों 31 जुलाई की अतिवृष्टि के बाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार माॅनीटरिंग कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बहुउद्देशीय शिविर में आगमन पर उनका स्वागत किया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का संबंधित अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया। इस अवसर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, ब्लाक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पांडेय, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, जिलापंचायत सदस्य गणेश तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

New Delhi: योगी सरकार ला रही फार्मा क्षेत्र में नई पॉलिसी, कई हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
New Delhi: गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत को तैयार पहलवान : सूत्र
New Delhi: तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बाथरूम से गिर पड़े, तुरंत अस्पताल में कराया गया भर्ती
रुद्रपुर: किच्छा में विधवा की जमीन और मकान पर कब्जे का प्रयास, हथियारबंद दबंगों पर मुकदमा दर्ज
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, इन योजनाओं पर हुई बातचीत 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

तमिलनाडु में करप्शन पर ‘विजय’ प्रहार: TASMAC शराब दुकान कर्मचारियों की सैलरी 25% बढ़ी, अब बोतलों पर ओवरचार्जिंग का खेल होगा खत्म

The Hill India News
The Hill India News
July 7, 2026
CM धामी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए ₹145 करोड़, 25 साल आगे की सोच के साथ बनेगा ‘उत्तराखंड सुशासन मॉडल’
वायनाड में फिर प्रकृति का तांडव: मेप्पाडी टनल निर्माण क्षेत्र में भीषण भूस्खलन, मलबे में तब्दील हुआ इलाका, 5 की मौत
उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: CM धामी की बड़ी सौगात, कुंभ 2027 और बुनियादी ढांचे के लिए ₹495 करोड़ मंजूर
कांवड़ यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान; मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश
Bihar: कुवैत से लौटे पति की बेरहमी से हत्या, रोने का नाटक करने वाली पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड; 10 साल छोटे प्रेमी संग रची थी खूनी साजिश
किच्छा खान फार्म फार्म हाउस विवाद: प्रियंका गांधी की जेठानी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘यह सोशल मीडिया का जमाना है, सतर्क रहें अफसर’
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ली चुटकी
Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?