By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड : हज़ारों किसान फर्जी ! प्रधानमंत्री किसान निधि के 17 करोड़ डकार गए ,अभी 42 हजार खातों की जांच बाकी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड : हज़ारों किसान फर्जी ! प्रधानमंत्री किसान निधि के 17 करोड़ डकार गए ,अभी 42 हजार खातों की जांच बाकी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड : हज़ारों किसान फर्जी ! प्रधानमंत्री किसान निधि के 17 करोड़ डकार गए ,अभी 42 हजार खातों की जांच बाकी

Rajesh Dabral
Last updated: May 7, 2022 6:27 pm
Rajesh Dabral
Published: May 7, 2022
Share
SHARE

उत्तराखंड में फर्ज़ी किसानों द्वारा सरकारी रकम लिये जाने के बड़े घपले का खुलासा होने पर राज्य सरकार पूरी तरह से चौकन्नी हो गई है. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत १७ हजार से अधिक किसानों से वसूली की जा रही है क्योंकि ये किसान जांच में अपात्र पाए गए हैं. पिछले पांच सालों में किसान के नाम पर रजिस्टर्ड इन अपात्र लोगों के खातों में 17 करोड़ पचास लाख से अधिक की रकम जा चुकी है. इस घपले के सामने आने के बाद राज्य सरकार इस योजना की तर्ज़ पर जो सीएम किसान निधि शुरू करने वाली थी, उसे लेकर भी पहले से सतर्क हो गई है.

आपको बता दें डिफॉल्टर किसान सबसे ज्यादा 3500 की संख्या में टिहरी में हैं. दूसरे नंबर पर हरिद्वार और तीसरे नंबर पर नैनीताल ज़िले में फर्ज़ी किसान सबसे ज़्यादा पाए गए हैं. किसानों की सूची में शामिल ऐसे लाभार्थियों में से कई तो आयकर दाता पाए गए हैं, तो बड़ी संख्या में सरकारी नौकरीपेशा लोग भी इस योजना का लाभ बड़े मजे से ले रहे हैं. राज्य के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि सभी डीएम को इन अपात्र किसानों से धनराशि वसूली के आदेश जारी किए गए हैं. कुछ किसानों से अब तक एक करोड़ 80 लाख की वसूली भी हो चुकी है. पीएम किसान सम्मान निधि के आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तराखंड से नौ लाख 47 हजार किसान इस योजना में रजिस्टर्ड हैं. और डिफॉल्टर पाए गए 17 हजार किसानों को अगर छोड़ भी दिया जाए, तो अभी भी ४२ हजार ऐसे किसान हैं, जिनकी जांच ही अभी नहीं हो पाई सरकार की कोशिश है कि सीएम किसान सम्मान निधि योजना लॉन्च करने से पहले पूरी सूची को शॉर्ट लिस्ट करा लिया जाए.

दरसल जल्द ही केंद्र की तर्ज़ पर सीएम किसान सम्मान निधि देने की तैयारी कर रही राज्य सरकार को सतर्क कर दिया है. केंद्र इस योजना के तहत 6000 रुपये किसानों को देता है जबकि उत्तराखंड सरकार इसके अलावा 2000 रुपये और किसानों को देने की योजना बना रही है. कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. राज्य की योजना पर साल में करीब 1.90 करोड़ का खर्चा आएगा दरअसल, बीजेपी ने चुनाव में जाने से पहले अपने विज़न डॉक्यूमेंट में सत्ता में आने पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज़ पर सीएम किसान प्रोत्साहन निधि योजना शुरू करने का वादा किया था.और माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही कैबिनेट बैठक बुलाकर इस योजना को हरी झंडी दे सकती है.

You Might Also Like

Uttarakhand: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, ‘देवदूत’ बना पेड़ और बच गई 30 जिंदगियां
दिल्ली हाईकोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ याचिका खारिज, ये है पूरा मामला
सदन में जाति को लेकर अखिलेश यादव का चढ़ा पारा, BJP ने कहा ‘कांग्रेस के दरबारी…’
उत्तराखंड : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभिलेख सत्यापन के लिए 118 अभ्यर्थियों की सूची जारी! 10 अप्रैल को होगा सत्यापन! देखें सूची
खेती की नई तकनीक और बीजों का महाकुंभ: पंतनगर में 13 मार्च से सजेगा 119वां अखिल भारतीय किसान मेला
TAGGED:farmersinvestigatedPrime Minister's Kisan Nidhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

वकीलों के आत्मसम्मान और आजीविका पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: महज आरोपों के आधार पर IBA नहीं कर सकता ब्लैकलिस्ट; देश में बनेगी ‘नेशनल लीगल एकेडमी’

The Hill India News
The Hill India News
July 8, 2026
नैनीताल में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: दुष्कर्म का आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष फेसबुक लाइव कर पुलिस के सामने निगला जहर, नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर
मुंबई में जलभराव के लिए सिर्फ BMC जिम्मेदार नहीं, हमारी ही आदतें वजह: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागरिकों को दो टूक— ‘हम खुद अपनी मातृभूमि को लूट रहे हैं’
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के प्रबंधन पर उठे सवाल: BKTC का बड़ा ऐक्शन, प्राइवेट सेक्रेटरी सस्पेंड; विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग
ओडिशा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: माइंस डिप्टी डायरेक्टर 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से मिलीं 500-500 के नोटों की गड्डियां
पिथौरागढ़ में रामगंगा नदी का प्रवाह रुकने से बनी 600 मीटर लंबी झील, पांच गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
तमिलनाडु में करप्शन पर ‘विजय’ प्रहार: TASMAC शराब दुकान कर्मचारियों की सैलरी 25% बढ़ी, अब बोतलों पर ओवरचार्जिंग का खेल होगा खत्म
CM धामी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए ₹145 करोड़, 25 साल आगे की सोच के साथ बनेगा ‘उत्तराखंड सुशासन मॉडल’
वायनाड में फिर प्रकृति का तांडव: मेप्पाडी टनल निर्माण क्षेत्र में भीषण भूस्खलन, मलबे में तब्दील हुआ इलाका, 5 की मौत
उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: CM धामी की बड़ी सौगात, कुंभ 2027 और बुनियादी ढांचे के लिए ₹495 करोड़ मंजूर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?