By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: पीआरएसआई ने “जनसंपर्क में टेक्नोलॉजी की भूमिका” विषय पर किया वेबिनार, टेक्नोलॉजी व्यक्ति और समाज के बीच संचार को सुगम बनाती है : डॉ उनियाल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: पीआरएसआई ने “जनसंपर्क में टेक्नोलॉजी की भूमिका” विषय पर किया वेबिनार, टेक्नोलॉजी व्यक्ति और समाज के बीच संचार को सुगम बनाती है : डॉ उनियाल
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: पीआरएसआई ने “जनसंपर्क में टेक्नोलॉजी की भूमिका” विषय पर किया वेबिनार, टेक्नोलॉजी व्यक्ति और समाज के बीच संचार को सुगम बनाती है : डॉ उनियाल

The Hill India News
Last updated: May 11, 2024 3:03 pm
The Hill India News
Published: May 11, 2024
Share
SHARE

पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जनसंपर्क में टेक्नोलॉजी की भूमिका विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

यूकॉस्ट में संयुक्त निदेशक (साइंस एंड टेक्नोलॉजी) देवी प्रसाद उनियाल ने कहा कि पब्लिक रिलेशन में टेक्नोलॉजी का महत्व विशेष है क्योंकि यह व्यक्ति और समाज के बीच संचार को सुगम और तेज़ बनाता है। इसके माध्यम से हम विभिन्न क्षेत्रों में जानकारी, विचार और अनुभव साझा कर सकते हैं, जो सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है। साइंटिफिक एप्रोच को बढ़ावा देने में स्कूल और कॉलेज महत्वपूर्ण हैं। बच्चों के बीच कम्युनिकेशन पर चर्चा की जाए। उनियाल ने कहा कि लोगों को स्वस्थ दिनचर्या और नियमित व्यायाम के प्रति भी जागरूक करना बहुत जरूरी है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग कर ये संदेश दूर दूर तक दिया जा सकता है।

तकनीकी विशेषज्ञ आईटीडीए आलोक तोमर ने कहा कि टेक्नोलॉजी बहुत ही विस्तृत क्षेत्र है। पूरी दुनिया टेक्नोलोजी के माध्यम से आपस में जुड़ी है। आज के जमाने में विभिन्न योजनाओं और सूचनाओं की जानकारी आमजन तक तुरंत पहुंचाई जा सकती है। बिना टेक्नोलॉजी के जनसंपर्क के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग सूचनाएं साझा करने में किया जा सकता है। विस्तार से जानकारी देते हुए श्री तोमर ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग, एसईओ, यूट्यूब, डाटा एनालिस्ट टेक्नोलॉजी, पॉडकास्ट, इंटरनेट रेडियो आदि का उपयोग लाभदायी हो सकता है। आजकल डाटा संग्रह करने के लिए क्लाउड कम्प्यूटिंग की जाती है। रोबोटिक प्रोसेस इनफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, वर्चुअल रियलिटी इन सभी का अच्छा उपयोग पब्लिक रिलेशन में किया जा सकता है। सोशल लिसनिंग, ऑनलाइन सर्वे टूल्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स भी महत्वपूर्ण हैं। श्री तोमर ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग न हो, इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। आपका डाटा सुरक्षित रहे इसके लिए डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन लॉ बनाया गया है।

नीरज पांडे ने कहा कि सामाजिक मुद्दों पर परिचर्चाएं आयोजित कर इनमें निकल कर आने वाली बातों को संचार तकनीक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहिए। संजय भार्गव ने कहा कि फेक न्यूज और गलत सूचनाओं के प्रति भी लोगों को सचेत करना जरूरी है। संजय पांडे ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की गुड प्रैक्टिस को भी आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग कर प्रसारित किया जाए।
ज्योति नेगी ने कहा कि जनसंपर्क में टेक्नोलॉजी के उपयोग के लिए तमाम विभाग और संगठनों में रणनीतिक साझेदारी हो। इसमें पीआरएसआई सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। महिला सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
वेबीनार का संचालन पीआरएसआई के सचिव अनिल सती ने किया जबकि कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वेबीनार में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया, संयुक्त सचिव राकेश डोभाल, नवीन कंडारी, संजय पांडेय, दीपक शर्मा, जितेंद्र सिन्हा, वैभव गोयल, अमित धस्माना, पुष्कर नेगी, मनोज सती, आकाश, प्रियांक, अनिल दत्त, डॉ आशा बाला असवाल, पवन डबराल, प्रताप बिष्ट, पूरन कापड़ी, सुशील सती आदि उपस्थित थे।

गौरतलब है कि 11 मई 1999 को पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण की याद में प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

You Might Also Like

हिंदी दिवस पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा सम्मान: साहित्यकारों को मिला “दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान”
ब्रेकिंग न्यूज़:शादी समारोह से लौट रहे बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से  एक व्यक्ति की मौत,जबकि दो घायल
Phone hacking fraud: एडवोकेट के साथ हुई लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी, जाने लें पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट का रेलवे से बड़ा सवाल: दुर्घटना बीमा कवर केवल ऑनलाइन टिकट धारकों के लिए ही क्यों?
नई दिल्ली : भारत सरकार ने आईवाईओएम-2023 के भव्य समारोह के लिए कार्यक्रमों की योजना बनाई : नरेंद्र सिंह तोमर
TAGGED:uttarakhand news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

लोकसभा में बड़ा एक्शन: महिला सांसदों पर कथित अभद्र टिप्पणी के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, संसद में मचा सियासी तूफान

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
INDIA गठबंधन में दरार के संकेत? नीट मुद्दे पर संसद के भीतर आमने-सामने दिखे अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल
मैं जो देखकर लौटा, उसे कभी नहीं भूलूंगा’: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता अमोल पराशर, छात्रों की उम्मीद और संघर्ष की सुनाई आंखोंदेखी
संसद में आज फिर टकराव के आसार: काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध, मॉनसून सत्र के तीसरे दिन हंगामे की पूरी तैयारी
“हम कभी नहीं भूलेंगे…” चीन ने भारतीय सेना को कहा धन्यवाद, रिश्तों में नई गर्माहट का बड़ा संकेत
मौसम का महाप्रकोप: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी ठप, चारधाम यात्रा पर भी संकट; पहाड़ों में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
गूगल प्ले स्टोर पर भी साइबर ठगी का जाल! फर्जी ऐप से लाखों की ठगी, Google इंडिया हेड पर केस दर्ज; जानिए कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से
ट्रंप का बड़ा टैरिफ दांव: अमेरिकी बाजार में जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क की तैयारी, भारत के फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती
CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?