By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया ये सम्मान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया ये सम्मान
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया ये सम्मान

The Hill India News
Last updated: April 23, 2024 12:26 pm
The Hill India News
Published: April 23, 2024
Share
SHARE

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. कठोच को यह सम्मान शिक्षा, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया है। एक शिक्षक के रूप में डॉ. कठोच ने 33 साल तक अपनी सेवाएं दीं और 1995 में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में अपना शोध कार्य जारी रखा। वह 1973 में स्थापित उत्तराखंड शोध संस्थान के संस्थापक सदस्य भी हैं।

आपको बताते चलें कि पौड़ी गढ़वाल जिले के एकेश्वर विकासखंड स्थित मांसों गांव के रहने वाले डॉ. कठोच ने 33 वर्षों तक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने 1974 में आगरा विश्वविद्यालय से प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद 1978 में उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गढ़वाल हिमालय के पुरातत्व पर शोध ग्रंथ प्रस्तुत किया और उन्हें डी.फिल की उपाधि से सम्मानित किया गया।

बता दें, डॉ. कठोच ने भारतीय संस्कृति, इतिहास और पुरातत्व पर कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘मध्य हिमालय का पुरातत्व’, ‘उत्तराखंड की सैन्य परंपरा’, ‘संस्कृति के पद-चिन्ह’, ‘मध्य हिमालय की कला: एक वास्तु शास्त्रीय अध्ययन’ और ‘सिंह-भारती’ जैसी प्रमुख पुस्तकें शामिल हैं। इसके अलावा, उनकी दो और पुस्तकें ‘इतिहास तथा संस्कृति पर निबंध’ और ‘मध्य हिमालय के पुराभिलेख’ जल्द ही प्रकाशित होने वाली हैं। डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार मिलने से उत्तराखंड में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके योगदान की सराहना की है।

You Might Also Like

कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 42 वर्ष की आयु में अंतिम सांस
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जनजातीय शोध संस्थान’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम, ‘जनजातीय महोत्सव’ में प्रतिभाग 
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
भारत आए ओमान के सुलतान ने PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई बात
राउज एवेन्यू कोर्ट में महिला पहलवानों का यौन शोषण मामले में, बृजभूषण सिंह की पेशी हुईआज 1 जून को होगा ट्रायल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

एमपी का ‘घोस्ट हॉस्पिटल’: इंदौर में ज़मीन पर ईंट तक नहीं रखी, लेकिन सरकारी पोर्टल पर सालों से चल रही है डॉक्टरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

The Hill India News
The Hill India News
July 4, 2026
समुद्र तल से 3,680 मीटर ऊपर ‘तृतीय केदार’ तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड
सोशल मीडिया का चश्मा और कानून के हाथ: देहरादून में लाखों के हीरे की चोरी का वो अनसुना किस्सा, जिसे एक ‘इंस्टाग्राम रील’ ने बेपर्दा कर दिया
यूपी का बड़ा भूमि घोटाला: संभल में गंगा किनारे की 1144 बीघा सरकारी जमीन माफियाओं के हवाले, पूर्व SDM और वकील समेत 6 गिरफ्तार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था का कायाकल्प: 3,211 पदों पर जल्द होगी बंपर भर्ती, मंत्री रेखा आर्या ने दिए सख्त निर्देश
नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प है: CM धामी ने उत्तराखंड PCS 2024 के सफल अभ्यर्थियों को सौंपा ‘सफलता का महामंत्र’
अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?