By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

The Hill India News
Last updated: March 28, 2024 5:51 am
The Hill India News
Published: March 28, 2024
Share
SHARE

उत्तराखंड: ऊधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह बाइक से दो बदमाश डेरे में पहुंचे। फिर उन पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से ही वह जमीन पर गिर गए। फिर बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। डेरे के लोग घायल तरसेम सिंह को अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह डेरा समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के विरोध में बाजार व स्कूल बंद हैं।

गुरुवार सुबह 6:40 बजे करीब सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मृत्यु हो गई है। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरे प्रदेश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट कर दिया गया है।

नानकमत्ता गुरुदारे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की पहचान पूरे राज्य में थी। वह सत्ता और विपक्ष में भी पहचाने जाते थे। सनसनीखेज वारदात से आसपास के क्षेत्र में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। यह क्षेत्र यूपी के पीलीभीत जिले से नजदीक है। यहां उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, यूपी और दूसरे स्थानों के लोग भी आते हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है। जिस बाइक से पहुंचे थे, उस पर पीछे एक बैग बंधा था। बदमाशों को पता था कि बाबा तरसेम सिंह सुबह के समय वहीं पर दिखते हैं, इसलिए सुबह का वक्त चुना गया।

You Might Also Like

उत्तराखंड में कृषि क्रांति का खाका तैयार: मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को दी हरी झंडी, क्लस्टर आधारित खेती पर रहेगा फोकस
अपर पुलिस महानिदेशक ने किया लाइन व्यवस्था का निरीक्षण
Uttrakhand : राज्य में अगले 48 घंटे पड़ेंगे भारी! येलो अलर्ट जारी
प्रदेश में अगले दो हफ्तों में मानसून देगा दस्तकउत्तराखण्ड में इस वर्ष जमकर बरसेंगे बादल
जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला, पार्टी की कमान अपने हाथ में लेंगे नीतीश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?