By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भाजपा नेता सतीश लखेड़ा ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, विनायकधार – कस्बीनगर मोटर मार्ग के सबंध में करी बात-चीत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > भाजपा नेता सतीश लखेड़ा ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, विनायकधार – कस्बीनगर मोटर मार्ग के सबंध में करी बात-चीत
उत्तराखंडफीचर्ड

भाजपा नेता सतीश लखेड़ा ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, विनायकधार – कस्बीनगर मोटर मार्ग के सबंध में करी बात-चीत

The Hill India News
Last updated: February 20, 2024 4:18 pm
The Hill India News
Published: February 20, 2024
Share
SHARE

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विनायकधार – कस्बीनगर मोटर मार्ग विकासखंड गैरसैंण – थराली (जिला चमोली) के शीघ्र निर्माण एवं आंदोलनरत ग्रामीणों को ठोस आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित करने के संबंध में भेंट की।

सतीश लखेड़ा ने कहा कि जनपद चमोली के दूरस्थ क्षेत्र के दो विकासखंड गैरसैंण और थराली को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए कई दशकों से मांग की जा रही है। स्थानीय नागरिकों द्वारा बार-बार पूर्ववर्ती सरकारों से प्रत्यावेदन किया गया। स्वयं उन्होंने भी 2021 में स्थानीय नागरिकों के साथ उस क्षेत्र का भौगोलिक निरीक्षण कर निकट से देखा, देहरादून आकर सड़क निर्माण समिति संयोजक ठाकुर शयन सिंह नेगी के साथ मुख्यमंत्री धामी को क्षेत्रीय जनता का निवेदन पत्र सौंपा, मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को आदेशित किया। स्थानीय स्तर पर राजस्व, लोक निर्माण और वन विभाग की विभिन्न प्रक्रियाओं के बाद फाइल आगे बढ़ी भी किंतु अपेक्षित समय में एनजीटी की प्रक्रिया तक नहीं पहुंच पाई।

सतीश लखेड़ा ने कहा कि मात्र 4.5 किलोमीटर का यह लंबित मार्ग अगर बन जाता है तो स्थानीय जनता को 140 किलोमीटर लंबे फेरे से मुक्ति मिलेगी। जनता का धन और समय दोनों बचेगा। गैरसैंण विकास खंड की दूरस्थ खनसर घाटी के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय तलवाड़ी गैरसैंण की अपेक्षा निकट होगा।

सतीश लखेड़ा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फाइल गैरसैंण और थराली के राजस्व विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त डीएफओ केदारनाथ वनप्रभाग और बद्रीनाथ वनप्रभाग के बीच में लंबे समय से घूम रही थी, मुश्किल से यह अब निर्माण की विभागीय प्रक्रिया में अपलोड हुई है। यही कारण है कि खनसर घाटी के नागरिक पुनः अनशन पर बैठ गए हैं।

मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि अनशन स्थल बर्फीली ठंडक का क्षेत्र है। जहां टेंट के भीतर अनशनकारी और क्षेत्रीय नागरिक निर्जन वन में बैठकर आंदोलन कर रहे हैं। स्थानीय जनता स्थानीय जनप्रतिनिधि, संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की भावनाओं के साथ अपना निवेदन सम्मिलित करते हुए आपसे प्रार्थना है कि संवेदनशील तरीके से इस मार्ग निर्माण की चिंता की जाए। यह मार्ग स्थानीय नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से सामरिक दृष्टि से और पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रशासन आंदोलनकार्यों से संवाद आंदोलन स्थगित करने की अपील करेगा और विभागीय प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करके सड़क निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

You Might Also Like

देश में दवा सुरक्षा पर खतरा: सीडीएससीओ में आधे दवा निरीक्षकों के पद खाली, आरटीआई से हुआ खुलासा
उत्तराखंड: 15 जून के बाद थम जाएगा ढिकाला का रोमांच, जोन बंद होने से पहले कॉर्बेट में उमड़ रहे पर्यटक
उत्तराखंड: ईमानदारी और सेवा का उदाहरण, संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि सीएम राहत कोष में की दान
Uttrakhand : शासन ने ग्राम्य विकास अनुभाग के कई अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन, देखिए लिस्ट
उत्तराखण्ड : पौड़ी बस हादसे के बाद जनता आक्रोशित जमकर की नारेबाजी स्वास्थ्य मंत्री पर फूटा गुस्सा,
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

The Hill India News
The Hill India News
June 30, 2026
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?