देशफीचर्ड

ओडिसा: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का नया नारा, ‘ओडिया के लिए ओडिशा’

खबर को सुने

कांग्रेस नेता अजय कुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी राज्य के मामलों में ‘बाहरी लोगों’ को शामिल करके ओडिशा के आत्मसम्मान के खिलाफ काम कर रहे हैं. ‘ओडिया के लिए ओडिशा’ (ओडिशा फॉर ओडिया) का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने दावा किया कि ‘बाहरी लोग’ अब राज्य की राजनीति, अर्थव्यवस्था और नौकरशाही में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, जबकि ओडिया का महत्व दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है.

ओडिशा के कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार दौरे पर आए कुमार ने आरोप लगाया कि राज्य के बाहर के लोगों ने राजनीतिक पदों के अलावा महत्वपूर्ण नौकरियों, खनन अनुबंधों और व्यवसायों पर ‘कब्जा’ कर लिया है. उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ओडिशा का सारा पैसा बाहरी लोगों के पास जाता है. यही वजह है कि ओडिशा एक गरीब राज्य बना हुआ है.” कुमार ने दावा किया कि बीजू जनता दल, भाजपा के साथ काम कर रहा है और राज्य की 21 लोकसभा सीट में से 15 पर उसके उम्मीदवारों को निर्वाचित होने में मदद करेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button