By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Health News: सर्दी-जुकाम से बचने के लिए इम्यूनिटी को कैसे करें मजबूत? ये हैं बेहतरीन तरीके
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > Health News: सर्दी-जुकाम से बचने के लिए इम्यूनिटी को कैसे करें मजबूत? ये हैं बेहतरीन तरीके
फीचर्डस्वास्थय

Health News: सर्दी-जुकाम से बचने के लिए इम्यूनिटी को कैसे करें मजबूत? ये हैं बेहतरीन तरीके

The Hill India News
Last updated: November 22, 2023 5:08 am
The Hill India News
Published: November 22, 2023
Share
प्रतीकात्मक फ़ोटो
SHARE

हेल्थ डेस्क: मौसम में बदलाव होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग इस वक्त सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या से जूझ रहे हैं. बदलते मौसम में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को यह इंफेक्शन होने का खतरा जल्दी होता है. अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होगा. इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आपको अपने खान-पान और साफ सफाई का ध्यान रखना होगा.

एक्सपर्ट के मुताबिक कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम की समस्या हो जाती है. इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए. शहद, अदरक, तुलसी के पत्ते, अखरोट और बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है. इसके अलावा आंवला, एलोवेरा और नींबू में विटामिन C काफी मात्रा में होता है. इन दोनों चीजों से इम्यूनिटी मजबूत करने में काफी मदद मिलती है.

आज हम आपको सर्दियों में पांच ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आपको तंदुरस्त रखने में भी सहायक होंगे-

1- मूंगफली:- मूंगफली को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। इसे कच्चा, पानी में भिगोकर या भूनकर, किसी भी तरह से खा सकते हैं, यह शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा मूंगफली को इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है।

2- हरी सब्जियां:- वैसे तो हरी सब्जियों (पालक, मेथी, सरसों का साग, पुदीना, हरी लहसुन आदि) का सेवन हर मौसम में फायदेमंद ही होता है, लेकिन सर्दियों में इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक हैं।

3- घी:- सर्दियों में गाय के घी का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह डायबिटीज में भी फायदेमंद है। इसके अलावा घी का सेवन वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता।

4- मौसमी फल:- सर्दियों में सेब, संतरा, नाशपाती और पपीता जैसे मौसमी फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इनसे इम्यूनिटी बढ़ाने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही ये वजन कम करने में भी सहायक हैं। आप इन फलों को सेवन लंच और डिनर के बीच स्नैक्स की तरह कर सकते हैं।

5- लहसुन:- लहसुन विटामिन सी, बी 6, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। ये सभी विटामिन और मिनरल्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा लहसुन में एंटी-ऑंक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण भी होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

You Might Also Like

शराब की बोतल में निकला कीड़ा, दुकानदार का बोतल वापस लेने से इनकार
रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 100 रुपये के इस कार्ड से मिलेगा एम्‍स और पीजीआई जैसे अस्पतालों में इलाज
एल्विश की अय्याशी: नोएडा में कराता था ‘रेव पार्टी’, विदेशी लड़कियों की एंट्री सहित 9 जहरीले सांप बरामद
लालू फैमिली की बढ़ी मुश्किलें, ‘जमीन के बदले नौकरी घोटाले’ में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
TAGGED:best wayscold and coughhealth Newsstrengthen immunity
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?