By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Eye Flu: आई फ्लू होने पर रखें इन बातों का ध्यान, जानिए लक्षण और घरेलू इलाज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > Eye Flu: आई फ्लू होने पर रखें इन बातों का ध्यान, जानिए लक्षण और घरेलू इलाज
फीचर्डस्वास्थय

Eye Flu: आई फ्लू होने पर रखें इन बातों का ध्यान, जानिए लक्षण और घरेलू इलाज

The Hill India News
Last updated: August 12, 2023 7:31 am
The Hill India News
Published: August 12, 2023
Share
Image Source : SOCIAL
SHARE

Health News: मानसून में होने वाली बीमारियां पुरे मौसम का मजा किरकिरा कर देती हैं. इन दिनों देश के कई हिस्सों में लोग आई फ्लू (Eye Flu) की प्रॉब्लम से परेशान हैं. बारिश के मौसम में होने वाली यह समस्या एक तरह का वायरल इन्फेक्शन है. बच्चे हों या बूढ़े, पुरुष हो या महिलाएं कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है. आइए जानते हैं कि आई फ्लू क्या है, यह समस्या क्यों होती है और आई फ्लू हो जाने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Contents
क्या है आई फ्लू?:-आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) के लक्षण और कारण:-आई फ्लू के मुख्य लक्षण:-आई फ्लू से कैसे बचें?:-आई फ्लू का इलाज कैसे करें?:-डॉक्टर के पास कब जाएं?:-

 

Image Source : SOCIAL

क्या है आई फ्लू?:-

आई फ्लू को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे अधिकांश जगहों पर इसे कंजंक्टिवाइटिस या ‘आंख आना’ कहते हैं वहीं कुछ जगहों पर लोग इस बीमारी को ‘रेड आई’ या ‘पिंक आई’ के नाम से जानते हैं. हमारी आंखों के सफेद हिस्से और पलकों के अंदरूनी हिस्से के बीच एक पतली पारदर्शी झिल्ली जैसी परत होती है जिसे कंजंक्टिवा (Conjunctiva) कहते हैं। आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) की समस्या इसी कंजंक्टिवा में सूजन होने के कारण होती है. इन दिनों आई फ्लू के अधिकांश मामले ऐडेनोवायरस की वजह से होने वाले वायरल संक्रमण के कारण हो रहे हैं.

आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) के लक्षण और कारण:-

आमतौर पर कंजंक्टिवाइटिस की समस्या बैक्टीरिया, वायरस या किसी तरह की एलर्जी की वजह से होती है. बैक्टीरियल या वायरल कंजंक्टिवाइटिस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है लेकिन अगर किसी एलर्जी की वजह से कंजंक्टिवाइटिस हुआ है तो यह संक्रामक रोग नहीं है. आई फ्लू के अधिकांश मामले दो तीन दिनों से लेकर कुछ हफ्तों के भीतर अपने आप ठीक हो जाते हैं

आई फ्लू के मुख्य लक्षण:-

1:-  आंखों से चिपचिपा तरल पदार्थ निकलना
2:-  आंखों में खुजली या किरकिरापन महसूस होना
3:-  आंखों से सफेद या पीले रंग का डिस्चार्ज होना
4:-  आंखें लाल होना
5:-  पलकों में सूजन
6:-  आंखों में दर्द होना
7:-  सोकर उठने पर आंखों का चिपकना

हालांकि कुछ मामलों में आपके लक्षण इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि आप किस वायरस से संक्रमित हुए हैं. उसकी वजह से कुछ लोगों को जुकाम, फ्लू या हल्के बुखार जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं.

आई फ्लू से कैसे बचें?:-

आई फ्लू संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में काफी तेजी से फैलता है. इसके फैलने का सबसे मुख्य कारण है आंखों से निकालने वाला डिस्चार्ज. आई फ्लू होने पर तेज खुजली होने लगती है और लोग बार-बार आंखों को छूते हैं जिससे चिपचिपे डिस्चार्ज का अंश उनके हाथों में चिपक जाता है और इस तरह घर या आसपास के बाकी लोग भी इससे संक्रमित हो जाते हैं.

कई लोगों का यह भी मानना है कि संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से भी आई फ्लू फैल सकता है. आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीच यह समस्या तेजी से फैलती है। स्कूल में बच्चे हाइजीन का उतना ख्याल नहीं रख पाते हैं साथ ही खेलते या खाते समय अक्सर वे एक दूसरे के करीबी संपर्क में आ जाते हैं जिससे संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आप खुद को और अपने बच्चों को आई फ्लू से बचाना चाहते हैं तो यहां बताए गए बातों का गंभीरता से पालन करें.

1:- दिन में कई बार अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से धोएं. अगर आसपास साबुन नहीं है तो अपने पास सैनिटाइजर रखें और इससे हाथों को साफ करें. आंखों को साफ करने और आई ड्रॉप डालने के पहले और बाद में हाथों को ज़रूर धुलें.

2:- आई फ्लू होने पर आंखों में तेज खुजली होने लगती है जिससे आपका हाथ बार-बार आंखों पर जाता है. ऐसा बिल्कुल ना करें क्योंकि आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने से दूसरी आंख में संक्रमण फैलने की संभावना और बढ़ जाती है.

3:- अपना तौलिया, आंखों के मेकअप से जुड़े सामान, कॉन्टैक्ट लेंस जैसी व्यक्तिगत चीजों को दूसरों के साथ बिल्कुल शेयर ना करें. यहां तक कि घर में अगर एक से अधिक लोग संक्रमित हैं तो सबका आई ड्रॉप भी अलग-अलग रखें. अगर आप संक्रमित हैं तो बच्चे से थोड़ी दूरी बनाकर रखें.

4:- यदि आप या आपके किसी करीबी को कंजंक्टिवाइटिस है, तो इसे और फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने की कोशिश करें. अधिक से अधिक समय तक घर पर रेस्ट करें और आंखों को आराम दें. इन दिनों टीवी, मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल कम से कम करें क्योंकि इससे आँखों में जलन और भारीपन और बढ़ सकता है.

5:- आई फ्लू होने पर हमेशा चश्मा पहन कर रहें. इससे आपकी आंखें धूल या प्रदूषण से बची रहती हैं साथ ही आप आंखों को बार-बार छूने से बच जाते हैं जिससे संक्रमण ज्यादा नहीं फैलता है.

6:- संक्रमित होने के दौरान अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें. इन दिनों पौष्टिक चीजें खाएं जिससे आपकी इम्यूनिटी और मजबूत हो और आप जल्दी ठीक हो सकें.

7:- आई फ्लू होने पर आंखों में किसी भी तरह का मेकअप जैसे आई-लाइनर, मस्कारा आदि बिल्कुल ना लगाएं. इन चीजों में मौजूद केमिकल आपकी समस्या को और बढ़ सकते हैं.

8:– अगर बच्चे को आई फ्लू हो गया है तो कुछ दिनों तक बच्चे को स्कूल ना भेजें. इसी तरह बड़े लोगों को भी आई फ्लू होने पर कुछ दिन ऑफिस जाने से बचना चाहिए.

आई फ्लू का इलाज कैसे करें?:-

अगर आप आई फ्लू से संक्रमित हो गए हैं तो घबराएं नहीं बल्कि घरेलू उपचार अपनाकर आप इससे जल्दी राहत पा सकते हैं. आई फ्लू होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अधिकांश मामले 2-3 दिनों में ही ठीक हो जाते हैं. बस आपको साफ-सफाई और कुछ बातों का ध्यान रखना है. आइए जानते हैं :

आँखों की गुनगुने पानी से गर्म सिकाई:- एक साफ और मुलायम कपड़ा लें और इसे गुनगुने पानी में भिगोकर आंखों के ऊपर कुछ देर तक पट्टी के रूप में रखें रहें. इससे आंखों की सूजन तेजी से कम होती है.

ठंडे और साफ पानी से आंख धुलें:- आई फ्लू होने पर आंखों में बहुत तेज जलन या खुजली होने लगती है. ऐसे में अगर आप साफ ठंडे पानी से आंखों पर छीटें मारें तो जलन और खुजली कम होती है और आंखों को आराम मिलता है.

आँखों की बर्फ से सिकाई:- अगर आंखों की सूजन ज्यादा बढ़ गई है तो एक साफ टिश्यू पेपर में आइस क्यूब (बर्फ) को लपेट लें और इसे बंद आंखों के ऊपर कुछ देर तक रखें. ऐसा करने से सूजन के साथ-साथ खुजली और जलन भी कम होती है.

डॉक्टर के पास कब जाएं?:-

अगर ऊपर बताए गए उपायों को अपनाने के बाद भी राहत ना मिले साथ ही सूजन और परेशानी बढ़ती जाए तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर से सलाह लिए सीधे मेडिकल स्टोर से जाकर कोई आई ड्रॉप ना खरीदें.

मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार, आंखों के इंफेक्शन में लापरवाही बरतने से कॉर्निया भी संक्रमित हो सकती है. कुछ मामलों में आंखों में संक्रमण किसी और वजह से हुआ होता है और लोग आई फ्लू समझकर इलाज में देरी कर देते हैं. ऐसा करने से आंखों को ज्यादा नुकसान पहुँच सकता है. वहीँ छोटे बच्चों के मामले में कभी भी खुद से इलाज करने की कोशिश ना करें ना ही बिना डॉक्टर से मिले कोई आई ड्रॉप डालें. यकीन मानिए यहां बताए गए उपाय और सावधानियाँ अपनाकर आप अपनी आंखों को संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं.

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोट बैंक में खामोश भूचाल: मालदा–मुर्शिदाबाद में TMC को चुनौती, हुमायूं कबीर ने AIMIM संग खोला मोर्चा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भीषण हादसा: पहाड़ से बस पर गिरा मलबा, 18 की मौत; सीएम सुक्खू ने जताया शोक
दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए ‘स्क्रीन-रीडर सॉफ्टवेयर’ का इस्तेमाल शुरू करेगा यूपीएससी, सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जानकारी
उत्तराखण्ड : पांचवी विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया
थराली आपदा: बादल फटने से तबाही, सीएम धामी ने जताया दुख – राहत एवं बचाव कार्य जारी
TAGGED:eye fluhealth Newshome remediesknow the symptoms
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?