By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून के छात्र अनुराग रमोला को पत्र लिखा,
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून के छात्र अनुराग रमोला को पत्र लिखा,
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून के छात्र अनुराग रमोला को पत्र लिखा,

Rajesh Dabral
Last updated: March 11, 2022 11:33 am
Rajesh Dabral
Published: March 11, 2022
Share
SHARE

राष्ट्रीय हित के मुद्दों के बारे में छोटी उम्र में ही छात्र की समझ से प्रभावित हुए

“आने वाले वर्षों में एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में हमारी युवा पीढ़ी का योगदान महत्वपूर्ण होने जा रहा है”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समय-समय पर संवाद स्थापित कर देश की युवा पीढ़ी, खासकर छात्रों का मनोबल बढ़ाते रहते हैं। ‘मन की बात’ हो, ‘परीक्षा पर चर्चा’ हो या निजी संवाद हो, प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा विभिन्न माध्यमों से युवाओं की चिंताओं और जिज्ञासाओं को समझकर उनका उत्साहवर्धन किया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर देहरादून के 11वीं कक्षा के छात्र अनुराग रमोला के पत्र का जवाब देकर उनकी कला और उनके विचारों की सराहना की है।

अनुराग के विचारों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा है, ‘आपकी वैचारिक परिपक्वता, पत्र में लिखे आपके शब्दों और पेंटिंग के लिए चुने गए विषय ‘भारत की आजादी के अमृत महोत्सव’ से परिलक्षित होती है। मुझे खुशी है कि किशोरावस्था से ही आपमें राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों की समझ विकसित हुई है और आप एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सभी देशवासियों के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है: “आजादी के इस अमृत काल में सामूहिक शक्ति की ऊर्जा और ‘सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में हमारी युवा पीढ़ी का योगदान महत्वपूर्ण होगा।’’

अनुराग को सफल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे जीवन में रचनात्मकता तथा योग्यता-अनुरूप सफलता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

अनुराग को प्रेरित करने के लिए इस पेंटिंग को नरेन्द्र मोदी ऐप और narendramodi.in की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अनुराग ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्र हित से जुड़े विषयों पर अपने विचारों से अवगत कराया था। अनुराग ने अपने पत्र में लिखा था कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोना, पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना और सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री से मिलती है।

नोट- अनुराग रमोला को कला एवं संस्कृति के लिए 2021 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

You Might Also Like

पिछले 6 सालों में ED ने किये 16537 करोड़ रूपये की जब्ती, FATF ने केंद्रीय जांच एजेंसी को सराहा
लखनऊ: सीएम आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक, पंचायत चुनाव और सहयोगी दलों को लेकर मंथन
New Delhi: इंडिया में 50 % से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स पढ़ते हैं ऑनलाइन ख़बरें : रिपोर्ट
ओवैसी की पीएम मोदी को चुनौती: ‘अगर ट्रंप मादुरो को उठा सकते हैं, तो आप 26/11 के गुनहगारों को पाकिस्तान से क्यों नहीं लाते?’
ED के सामने आज भी नहीं होंगे पेश केजरीवाल, गोवा दौरे पर जाने की खबर
TAGGED:Anurag RamolaDehradunletterPM Modistudent
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ

The Hill India News
The Hill India News
June 24, 2026
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: बदल सकते हैं अनाज वितरण के नियम, प्रति व्यक्ति मिलेगा राशन, सरकार लाई नया प्रस्ताव
कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान तेज
उत्तराखंड कृषि जगत को अपूरणीय क्षति: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, किसानों के सच्चे हितैषी को नम आंखों से दी जाएगी अंतिम विदाई
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल
विकासनगर: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सेलाकुई में 5 चोरियों का खुलासा; 40 लाख के जेवर और नकदी समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 2 दबोचे
रुद्रपुर के इस नामचीन स्कूल पर अचानक ताला, सड़क पर उतरे सैकड़ों अभिभावक; क्या है पूरा विवाद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?