By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: इस विवादित जमीन को कब्जे में लेगी उत्तराखंड सरकार, ये आदेश जारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > इस विवादित जमीन को कब्जे में लेगी उत्तराखंड सरकार, ये आदेश जारी
उत्तराखंड

इस विवादित जमीन को कब्जे में लेगी उत्तराखंड सरकार, ये आदेश जारी

The Hill India Desk
Last updated: July 27, 2023 4:47 am
The Hill India Desk
Published: July 27, 2023
Share
SHARE

चाय बागान की विवादित जमीन को कब्जे में लेगी उत्तराखंड सरकार, आदेश हुआ जारी

देहरादून : चाय बागान की जमीन की खरीद- फरोख्त करने वाले भूमाफिया पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अपर जिलाधिकारी डा. शिव कुमार बरनवाल ने विवादित भूमि को लेकर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किये हैं। इस संबंध में जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों को 11 अगस्त को अदालत में तलब किया गया है।

आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने जिला प्रशासन के इस कदम पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि चाय बागान की भूमि को खुर्द- बुर्द करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अपर जिलाधिकारी डा. शिव कुमार बरनवाल चाय बागान और सीलिंग की जमीन की खरीद- फरोख्त मामले की सुनवाई कर रहे हैं। अदालत ने चाय बागान की भूमि खरीदने वाले विनोद कुमार और दीपचंद अग्रवाल को 11 अगस्त को भूमि संबंधी सभी दस्तावेजों के साथ अदालत में तलब किया है। यह विवादित भूमि रायपुर की खसरा नंबर 1586 है।

डा. बरनवाल ने एसडीएम ऋषिकेश और एसडीएम विकास नगर को आदेश दिये हैं कि ढकरानी, आर्केडिय और रायवाला में जो सीलिंग की जमीन है, उसका नया और पुराना पूरा रिकार्ड दिया जाए। एक जून को एसडीएम और तहसीलदार को लाडपुर के पर्ल व्यू की रिपोर्ट तीन दिन में देने के लिए कही थी, लेकिन दो महीने बाद भी यह रिपोर्ट नहीं दी गयी है। एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि इस तरह से तो सरकारी जमीन नहीं बचेगी। अधिकारी ही लापरवाही कर रहे हैं।

दरअसल, आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने पिछले साल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी कि देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त चल रही है जो कि गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 10 अक्टूबर 1975 के बाद चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह जमीन स्वतः ही सरकार की हो जाएगी।

एडवोकेट नेगी के अनुसार रायपुर, रायचकपुर, लाडपुर और नत्थनपुर समेत जिले में चाय बागान की सीलिंग की जमीन को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। इस मामले में देहरादून अपर जिलाधिकारी की कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।

इस मामले को लेकर जिला प्रशासन भी लचर रवैया अपनाए हुए था। लेकिन अब सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और 1978 से 1990 के भू रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की बात को स्वीकार किया है। कई बैनामों के पेपर बीच में से फाड़ दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की जांच के आदेश एसआईटी को दिये हैं। कोतवाली पुलिस में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में नौ सब रजिस्ट्रार और 28 लिपिक जांच के घेरे में हैं।

इस मामले को उजागर करने वाले अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने कहा कि इस मामले में निबंधन और राजस्व विभाग के अफसरों की मिलीभगत है और इसके तार पूरे उत्तर भारत में फैले हुए हैं। इस प्रकरण में भूमाफिया के साथ ही अफसर और नेता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत होगी तो इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।

You Might Also Like

Uttrakhand : BJP महानगर के सभी मंडलों, मोर्चा के मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया वी आईटी विभाग की बैठक आयोजित
New Delhi: देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज़, “…अब कहां गयी आपकी विचारधारा?”
Uttarakhand : अमरनाथ यात्रा हेतु मेडिकल बनाने के लिए कोई भी बोर्ड नहीं बनाया गया
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ली चुटकी
उत्तराखण्ड : बीजेपी ने जारी की मेयर कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 6 महानगरों के प्रत्याशी घोषित,
TAGGED:Dehradunhindi khabarhindi newsof tea gardenof the disputed landUttarakhandUttarakhand governmentwill take possession
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में वर्दी पहनने का सपना होगा पूरा! पुलिस और आबकारी विभाग में 200 उप निरीक्षकों की भर्ती की तैयारी, जनवरी में दौड़ और मार्च में लिखित परीक्षा का लक्ष्य

The Hill India News
The Hill India News
November 25, 2026
चंद्रबनी में धारा-4 के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, 1960 से मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे परिवारों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मिशन 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार! देहरादून में बदला बीजेपी मुख्यालय का पूरा कलेवर, बनेगा हाईटेक चुनावी वॉर रूम; 100 गाड़ियों की पार्किंग से लेकर लीगल सेल तक की तैयारी
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए गांधी पार्क में माता-पिता का आमरण अनशन! विनोद आर्य और अनुज मंडल की गिरफ्तारी की मांग, कथित चैट विवाद ने पकड़ा तूल
सुप्रीम कोर्ट से शरजील इमाम और उमर खालिद को फिलहाल नहीं मिली राहत! अंतरिम जमानत पर लगा ब्रेक, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी; अब तीन जजों की बेंच करेगी मामले पर विचार
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! मां-बहन और पिता से मारपीट करता था नबील, 9 पुलिसकर्मियों को चाकू से किया घायल, गिरफ्तारी के दौरान चलीं 8 गोलियां
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में महाविस्फोट! महज 28 गेंदों में ठोका ऐतिहासिक शतक, तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150 रन बनाकर भी रचा इतिहास
देहरादून में अब पीछे बैठने वालों की भी खैर नहीं! हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा 1,000 रुपये तक का चालान, ढाई साल में 96 पिलियन राइडर्स की मौत
बाबा रामदेव के ‘पाखंडी’ बयान पर बाबा बागेश्वर का पलटवार नहीं, दिया ऐसा जवाब कि टल गया बड़ा विवाद! बोले- चार दिन पहले प्रशंसा की, आज निंदा भी स्वीकार
बचपन की यादों में खोए सीएम धामी! झनकईया मेले का किया भव्य शुभारंभ, जलेबी-पकौड़ी और सिंघाड़े का किया जिक्र, शारदा कॉरिडोर को लेकर की बड़ी घोषणाएं
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?