By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand: तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand: तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी
उत्तराखंडशिक्षा

Uttrakhand: तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

The Hill India Desk
Last updated: July 12, 2023 3:04 am
The Hill India Desk
Published: July 11, 2023
Share
SHARE

देहरादून : विधानसभा स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों और समस्त 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के ऊपर बैठक की।बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अभी तक के किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत परिचर्चा की।

वहीं आज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि हर साल 8 अगस्त को मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय तीलू रौतेली पुरुस्कार की आवेदन तिथि जो कि पूर्व में 12 जुलाई तक थी उसे बढ़ाकर 17 जुलाई किया गया है।मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुस्कार के आवेदन की जो तिथि पूर्व में निर्गत थी तो ऐसे में अभी तक कुछ जनपदों से आवेदन प्रपत्र प्राप्त नही हो पाए हैं ऐसे में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है ताकि कोई योजना से वंचित ना रह पाए।

राज्य में सभी जनपदों में स्थापित किये जाने वाले कामकाजी छात्रावास के बारे में उन्होंने कहा कि इसके प्रस्ताव बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।कहा कि जल्द ही राज्य में कामकाजी छात्रावासों का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा जिसका लाभ हमारी बहनों को मिलेगा।

साथ ही कहा कि आज की बैठक में कितनी आंगनबाड़ी सहायिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में समायोजित किया गया,किराये के भवन में चल रहे भवनों की शिफ्टिंग,मोबाइल रिचार्ज की स्थिति,आंगनबाड़ी भवनों के भवन किराया ,आंगनबाड़ी केंद्रों में एलपीजी गैस की उपलब्धता, जनपदों में आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। वही अभी तक सभी जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की धनराशि पहुंच चुकी है और उन्होंने समस्त आंगनबाड़ी कार्यक्रतियो के फ़ोन का रिचार्ज भी कर दिया है।

खराब मौसम के चलते जीर्ण शीर्ण भवनों में ना किया जाए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन-रेखा आर्या

वहीं राज्य में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी भवन अगर जर्जर अवस्था मे हैं तो ऐसे में उन भवनों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ना किया जाए बल्कि उन्हें अन्यत्र संचालित करें।कहा कि हमारा पहला कर्तव्य अपने बच्चों की सुरक्षा है ऐसे में उनके साथ कोई अप्रिय घटना ना हो ऐसे में यह दिशा निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी भवन खराब हालत में हैं उनका जल्द ही मरम्मत का कार्य किया जाएगा। वहीं किराये के भवनों में चल रहे केंद्रों पर बात करते हुए विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए है कि उन्हें शिक्षा विभाग के साथ बात करते हुए विद्यालयों ,पंचायत घरों में शिफ्ट करे और अगर नया निर्माण करना है तो संबंधित जनप्रतिनिधियों से बात करते हुए नया निर्माण कार्य करे।

नंदा गौरा योजना में 403 फर्जी और गलत पाए गए प्रकरणों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पूर्व में हुई विभागीय बैठक मे मंत्री रेखा आर्या ने दिशा निर्देश दिए थे कि जहां कहीं भी नन्दा गौरा योजना में आय /जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटियां पाई जा रही है वहां के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी 30 जून 2023 तक आवेदकों के आय प्रमाण पत्रों का निरीक्षण कर निदेशालय को भेजे। ऐसे में अब तक करीब कुल 403 फर्जी और गलत पाए गए प्रकरणों का खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

साथ ही बताया कि किराये के भवनों में संचालित हो रहे आंगनवाड़ी केन्द्रों के फरबरी माह तक के किराये का भुगतान कर दिया गया है शेष का जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा टीएचआर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय के भुगतान के संदर्भ में विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के अब तक के बकाया धनराशि का भुगतान कर दिया गया है, वही जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में एलपीजी कनेक्शन नहीं हो पाये हैं, विभाग द्वारा जल्द से जल्द इन आंगनवाड़ी केन्द्रों को भी एलपीजी युक्त किया जायेगा।

इस अवसर पर विभागीय सचिव हरीचंद्र सेमवाल ,उपनिदेशक विक्रम सिंह,डीपीओ मोहित चौधरी,राज्य नोडल अधिकारी आरती बलोदी,सीडीपीओ तरुणा चमोला सहित समस्त 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे!

You Might Also Like

रणजीत रावत ने लगाए हरीश रावत पर सनसनीखेज आरोप…
उत्तराखंड में पीएमश्री मॉडल पर बनेगी नई शिक्षा योजना: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दी दिशा
ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश भारत तक: गृह मंत्रालय ने जारी किया ‘देशव्यापी अलर्ट’, दूतावासों और यहूदी केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा
उत्तराखंड: साइना नेहवाल ने हरिद्वार में मां चंडी देवी के दर्शन कर हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में लिया भाग, परिवार संग धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचीं
Uttrakhand : महंगे हुए दूध और दुग्ध उत्पाद, आज से लागू होंगे बढ़े हुए दाम
TAGGED:DehradunDepartmental Minister Rekha AryaLast date to applyTeelu Rauteli Award extendedUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?