By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : शिक्षकों की कार गिरी खाई में! 1 की मौत 
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : शिक्षकों की कार गिरी खाई में! 1 की मौत 
उत्तराखंड

Uttarakhand : शिक्षकों की कार गिरी खाई में! 1 की मौत 

The Hill India Desk
Last updated: July 11, 2023 10:58 am
The Hill India Desk
Published: July 11, 2023
Share
SHARE

अल्मोड़ा जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग में ज्योली में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। शिक्षकों की कार गहरी खाई में गिरने से एक की मौत हो गई। जबकि दो के घायल होने की खबर है। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूर्व सभासद व शिक्षक सचिन टम्टा अपनी कार से ज्योली स्थित विद्यालय जा रहे थे। नगरपालिका अल्मोड़ा के पूर्व सभासद और बसगांव प्राथमिक स्कूल के शिक्षक सचिन टम्टा की कार आज सुबह विद्यालय से लौटते वक्त ज्योली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

इस बीच ज्योली लिंक मार्ग से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया, जहां उपचार के दौरान सचिन टम्टा का निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि सचिन टम्टा नगर क्षेत्र से लगे प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनका यहां टम्टा मोहल्ला में आवास है। दुर्घटना के वक्त वाहन वही चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वे कार में ही फंसे रह गए थे, जबकि उनके साथी कार के लुढ़कते ही छिटक गए थे।

नगरपालिका अल्मोड़ा के पूर्व सभासद और बसगांव प्राथमिक स्कूल के शिक्षक सचिन टम्टा को 108 सेवा की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचिन टम्टा वर्ष 2008 से 2013 तक नगरपालिका के सभासद रहे। मृदुभाषी ​और मिलनसार सचिन टम्टा नगर के हर आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे।

सचिन टम्टा के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही उनके परिचित चिंतित हो गए और उनका हाल जानने के लिए मेडिकल कॉलेज में भारी भीड़ जमा हो गयी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

You Might Also Like

Uttarakhand: विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा— भारतीय सेना का शौर्य और बलिदान देश का गौरव
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय आवास देहरादून में, “पंचायती वन निर्देशिका 2023” का किया विमोचन
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का कायाकल्प: अब हर ब्लॉक में मिलेगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा, मंत्री धन सिंह रावत ने दिया 6 माह का लक्ष्य
Uttrakhand : यहां गहरी खाई में गिरी कार! शिक्षक की मौत
उत्तराखंड के नाशपाती किसानों के लिए खुशखबरी! बढ़ सकता है न्यूनतम मूल्य, 7 रुपये प्रति किलो करने का प्रस्ताव; वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार
TAGGED:Uttarakhandअल्मोड़ा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण

The Hill India News
The Hill India News
October 2, 2026
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
‘पलटूराम’ से ‘वोट चोरी’ तक… हरिद्वार में हरीश रावत के तीखे तेवर, ‘टाइगर इज बैक’ पोस्टर के साथ निकली धन्यवाद संवाद यात्रा
दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! पूरी तरह बैन नहीं, लेकिन 24 घंटे पटाखे चलाने की भी नहीं मिलेगी छूट; तय समय पर ही इस्तेमाल के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?