By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अयोध्या : प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > अयोध्या : प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की
देशफीचर्ड

अयोध्या : प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की

The Hill India News
Last updated: October 25, 2022 1:54 pm
The Hill India News
Published: October 23, 2022
Share
PM takes part in Deepotsav celebrations, at Ayodhya, Uttar Pradesh on October 23, 2022.
SHARE

आज अयोध्या भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम अध्याय का प्रतिबिंब है”

“ज्योतियों की ये जगमग और प्रकाश का ये प्रभाव भारत के मूल मंत्र – ‘सत्यमेव जयते‘ की उद्घोषणा है”

“दीपावली के ये दीपक भारत के आदर्शों, मूल्यों और दर्शन के जीवंत ऊर्जापुंज हैं”

“दीये‘ अंधकार को दूर करने के लिए जलते हैं और समर्पण की एक भावना पैदा करते हैं”

दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने भव्य म्यूजिकल लेज़र शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखा।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भगवान राम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि आज अयोध्या जी दीपों से दिव्य हैं और भावनाओं से भव्य हैं। प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की, “आज अयोध्या नगरी भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम अध्याय का प्रतिबिंब है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वे पहले यहां राज्यभिषेक के लिए आए थे तो उनके अंदर भावनाओं की लहरें दौड़ रही थीं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रशंसावश आश्चर्य व्यक्त किया कि जब भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद लौटे होंगे तो अयोध्या को किस प्रकार सजाया गया होगा। उन्होंने टिप्पणी की, “आज इस अमृत काल में भगवान राम के आशीर्वाद से हम अयोध्या की दिव्यता और अमरता के साक्षी बन रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि हम उन परंपराओं और संस्कृतियों के वाहक हैं जिनमें त्योहार और उत्सव लोगों के जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “हर सत्य की जीत और हर झूठ की हार के बारे में मानवता के संदेश को जिंदा रखने के मामले में भारत का कोई मुकाबला नहीं है।” उन्होंने कहा, “दीपावली के ये दीपक भारत के आदर्शों, मूल्यों और दर्शन के जीवंत ऊर्जापुंज हैं। ज्योतियों की ये जगमग और प्रकाश का ये प्रभाव भारत के मूल मंत्र – ‘सत्यमेव जयते’ की उद्घोषणा है।”

उपनिषदों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।” जिसका अर्थ है कि जीत सत्य की होती है, असत्य की नहीं। प्रधानमंत्री ने हमारे ऋषियों के वचनों को भी उद्धृत किया, “रामो राजमणिः सदा विजयते” जिसका अर्थ है कि जीत हमेशा राम के अच्छे आचरण के लिए होती है न कि रावण के दुराचार के लिए। भौतिक दीपक में चेतन ऊर्जा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ऋषियों को उद्धृत करते हुए कहा, “दीपज्योतिः परब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः” अर्थात दीपक का प्रकाश ब्रह्मा का रूप है। श्री मोदी ने अपने इस विश्वास को दोहराया कि ये आध्यात्मिक प्रकाश भारत को प्रगति और उत्थान के मार्ग पर लेकर जाएगा।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सभी को ये याद दिलाया कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस में क्या कहा था और उद्धृत किया, “जगत प्रकास्य प्रकासक रामू”, जिसका अर्थ है कि भगवान राम पूरी दुनिया को प्रकाश के दाता हैं और सकल विश्व के लिए एक प्रकाशस्तंभ की तरह हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह दया और करुणा का, मानवता और मर्यादा का, समभाव और ममभाव का प्रकाश है। ये सबके साथ का, सबको साथ लेकर चलने का संदेश है।”

प्रधानमंत्री ने दीयों के बारे में अपनी कविता ‘दीया’ की कुछ पंक्तियों का पाठ किया जिसे उन्होंने कई साल पहले गुजराती में लिखा था। उन्होंने कविता का अर्थ समझाया जो कुछ यूं है कि दीपक आशा और ऊष्मा, अग्नि और आराम देता है। भले ही हर कोई उगते सूरज की पूजा करता है, परन्तु ये दीया ही है जो सबसे अंधेरी रातों में हमारा साथ देता है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के मन में समर्पण की भावना लाते हुए अंधकार को दूर करने के लिए दीपक स्वयं जलता है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि जब हम स्वार्थ से ऊपर उठते हैं तो सर्व-समावेशन का संकल्प स्वतः ही इसमे समा जाता है। उन्होंने कहा, “जब हमारे विचार साकार हो जाते हैं, तो हम कहते हैं कि ये उपलब्धि मेरे लिए नहीं है, बल्कि ये मानव जाति के कल्याण के लिए है। दीप से दीपावली तक यही भारत का दर्शन है, यही भारत का विचार है और भारत की सनातन संस्कृति है। प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि भले ही भारत ने मध्यकाल और आधुनिककाल तक कितने ही अंधकार भरे युगों का सामना किया, लेकिन देशवासियों ने कभी भी दीप जलाना बंद नहीं किया और विश्वास निर्मित करना कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने याद किया कि कोरोना की मुश्किलों के दौरान हर भारतीय एक समान भावना के साथ दीया लेकर खड़ा हुआ और दुनिया इस महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई की गवाह है। प्रधानमंत्री ने अंत में कहा, “भारत अतीत में हर अंधेरे से बाहर आया है और उसने प्रगति के पथ पर अपनी शक्ति का प्रकाश फैलाया है।”

दीपोत्सव का ये छठा संस्करण पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे और विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ 5 एनिमेटेड झांकियां और 11 रामलीला झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

You Might Also Like

4 जून से हरियाणा कांग्रेस में बदलाव की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर अंतिम दौर में: जिनेवा में ट्रंप-जिनपिंग की मजबूरी बनी सहमति की वजह
उत्तराखंड IAS कैडर में प्रमोशन: बंसीलाल राणा बने अधिकारी, भगवत किशोर को मिला मरणोपरांत पदोन्नति का लाभ
1971 का वो युद्ध जब तय हो गई पाकिस्तान की हार, 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था भारतीय सेना के सामने सरेंडर
देशभर में वोटर लिस्ट का बड़ा अभियान: चुनाव आयोग आज करेगा “Special Intensive Revision” का ऐलान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में ‘वन नेशन-वन एजुकेशन’ मॉडल लागू, सीएम धामी ने किया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का ऐतिहासिक शुभारंभ

The Hill India News
The Hill India News
July 1, 2026
मानसून में लापरवाही पर नपेंगे अफसर: देहरादून में ‘हाई अलर्ट’, नदी किनारे लगेंगे सायरन और CCTV; 3700 परिवारों पर प्रशासन की नज़र
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर की अनूठी पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ, प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश
देहरादून में होम-स्टे पंजीकरण पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप: दो लाख रुपये की मांग का दावा, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को मिले नए निदेशक, रामनगर बोर्ड के सचिव भी बदले
अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?