By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और था :रामदास अठावले
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और था :रामदास अठावले
देशफीचर्ड

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और था :रामदास अठावले

Rajesh Dabral
Last updated: October 7, 2022 4:25 pm
Rajesh Dabral
Published: October 7, 2022
Share
SHARE

जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: रामदास अठावले

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो अब इस वर्ष लाखों पर्यटकों की यात्रा तथा लोगों के कल्याण के लिए जम्मू और कश्मीर में विभिन्न क्षेत्रों में हजारों करोड़ रुपये की निवेश प्रक्रियाओं की शुरुआत से स्पष्ट होता है। मंत्री ने यह बात श्रीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

रामदास अठावले ने कहा कि वर्तमान सरकार के तहत जम्मू-कश्मीर में जो शांतिपूर्ण माहौल है, वह लाखों पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम है। यह एक सकारात्मक संकेत है, जो पर्यटन क्षेत्र में अवसंरचना के विकास के अलावा जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करेगा।

अठावले ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करके जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना चाहती है। मंत्री ने कहा कि कई निजी क्षेत्र के निवेशक जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं, जो केंद्र शासित प्रदेश के कल्याण के लिए हजारों करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

यह व्यक्त करते हुए कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और था,  अठावले ने कहा कि शांति बनाए रखने और अपने विकास के लिए भारत के साथ संबंध सुधारना पाकिस्तान के हित में है।

रामदास अठावले ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जम्मू-कश्मीर के लिए विकास के द्वार खुले हैं जो इस बात से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, मुद्रा, पीएम उज्ज्वला योजना, छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना जैसी केंद्र प्रायोजित सभी योजनाएं और कार्यक्रम एवं अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं अब जम्मू-कश्मीर में लागू की गई हैं।

अठावले ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई केंद्रीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन इस बात का गवाह है कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को आवास, आजीविका आदि सभी क्षेत्रों में सामाजिक स्थिरता प्रदान करने के लिए दृढ़ है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्‍व में जम्मू-कश्मीर में सामाजिक कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी आई है, जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि जम्मू-कश्मीर में पीएम जन धन योजना के तहत 2014-2022 (सितंबर) के बीच, 26 लाख खाते खोले गए हैं; पीएम उज्ज्वला योजना के तहत, 2016-22 (सितंबर) के बीच लाभार्थियों को 12 लाख 43 हजार गैस कनेक्शन आवंटित किए गए हैं; पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत, 2015-22 (सितंबर) के बीच जम्मू-कश्मीर में 15 हजार घरों का निर्माण किया गया है; पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 90 हजार घरों का निर्माण किया गया है, पीएम जन आरोग्य योजना के तहत, जम्मू-कश्मीर में 05 लाख 09 हजार लोगों को लाभ मिला है और उजाला योजना के तहत, जम्मू-कश्मीर में 85 लाख एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि 2019-22 (सितंबर) के बीच, नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता के तहत 1720 नशामुक्ति केंद्रों को या तो वित्त पोषित किया गया है या स्थापित किया गया है, जिनमें से जम्मू-कश्मीर में 12 केन्द्रों को या तो वित्त पोषित किया गया है या स्थापित किया गया है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में अस्पतालों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, राज्यभर में शुरू होगा फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान
सांसद गणेशमूर्ति की मौत, लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर खाया था जहर
पाकिस्तान में पेट्रोल पर हंगामा: विरोध के दबाव में सरकार ने 80 रुपये घटाए दाम
महाराष्ट्र: अमरावती कांड, 500 रुपये में किराए का फ्लैट बना नाबालिगों के यौन शोषण का अड्डा, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, 48,500 साल पुराना वायरस हो सकता है फिर से एक्टिव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?