By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भाई की जमानत कराने के चक्कर में बहन ने किया ऐसा काम,पहुँच गयी जेल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > भाई की जमानत कराने के चक्कर में बहन ने किया ऐसा काम,पहुँच गयी जेल
उत्तराखंड

भाई की जमानत कराने के चक्कर में बहन ने किया ऐसा काम,पहुँच गयी जेल

The Hill India Desk
Last updated: May 24, 2025 2:44 pm
The Hill India Desk
Published: May 24, 2025
Share
SHARE

20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
उधमसिंहनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक और एक युवती को 20 ग्राम से अधिक स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार की गई युवती जेल में बंद अपने भाई की जमानत कराने के लिए यह आपराधिक कृत्य को अंजाम दे रही थी।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना गदरपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बकैनिया, सकैनिया क्षेत्र में बाइक सवार एक संदिग्ध पुरूष व महिला आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम संजीव राजपूत (20 वर्ष), पुत्र स्व. ओमप्रकाश, निवासी चिड़ीपुरा, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश व कुमारी परमजीत कौर (26 वर्ष), पुत्री दयाल सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिंह नगर बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि परमजीत कौर का बड़ा भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजू पुत्र गुरदयाल सिंह, निवासी कलकत्ती, थाना गदरपुर पूर्व में भी कई संगीन अपराधों और मादक पदार्थों की बिक्री के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में भी न्यायिक हिरासत में है। पूछताछ में परमजीत कौर ने बताया कि उसके भाई राजेंद्र उर्फ राजू के जेल जाने के बाद उसने स्मैक बेचने और कारोबार बढ़ाने के लिए संजीव राजपूत को अपने साथ रखा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने भाई की जमानत कराने के लिए यह आपराधिक कृत्य कर रही थी। बहरहाल पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में SIR पर घमासान: मस्जिदों में ’40 साल पुराने कागजों’ के पोस्टर, डेमोग्राफी और वोटर लिस्ट पर छिड़ी सियासी जंग
उत्तराखण्ड : दरोगा भर्ती घोटाले में शासन से मिली मुकदमा दर्ज करने की अनुमति
हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: कर्नाटक में बिछाया था देह व्यापार और भिक्षावृत्ति का जाल, मासूम को बेंगलुरु से छुड़ाया
ऋषिकेश में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 547 करोड़ की मंजूरी
बड़ी ख़बर : CM धामी सख्त! DGP ने तत्काल VC कर प्रदेश पुलिस को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का रेड अलर्ट

The Hill India News
The Hill India News
July 1, 2026
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को मिले नए निदेशक, रामनगर बोर्ड के सचिव भी बदले
अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?